{"_id":"66da1e9521b694bb9d0bcb74","slug":"roads-submerged-in-half-an-hour-of-rain-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-123983-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आधे घंटे की बारिश में सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आधे घंटे की बारिश में सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
Fri, 06 Sep 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
तेज हवाओं के साथ बृहस्पतिवार शाम आधे घंटे की बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो गईं। शहर के निचले मोहल्लों में घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया। एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर घरों में भरे पानी ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। चौक, सिनेमा रोड व स्टेशन रोड पर जलभराव के बीच राहगीर गुजरने को मजबूर हुए। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बारिश के आसार हैं।
बृहस्पतिवार शाम पांच बजे आसमान में छाए बादल जमकर बरसे। तेज हवा के संग जमकर बारिश हुई। देवकली, पूरे ईश्वरनाथ, विवेकनगर में सड़कें लबालब हो गईं। 21 मिमी हुई बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिस निकालने में उन्हें घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कचहरी, पीडब्ल्यूडी कार्यालय व जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी भवनों में पानी भरा रहा।
तापमान में दो डिग्री गिरावट
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार को तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम 34 व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 24 घंटे में तेज बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने का अंदेशा है।