फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roads bad due to rain, it is difficult to walk between potholes

Pratapgarh News: बारिश से सड़कें बदहाल, गड्ढ़ों के बीच चलना दुश्वार

Thu, 24 Aug 2023 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
Roads bad due to rain, it is difficult to walk between potholes
रोडवेज बस अड्डे के समीप बारिश में टूटी मीरा भवन रोड़। संवाद
गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे राहगीर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की नहीं पड़ रही नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बारिश ने शहर से गांव तक की सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। बदहाल सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। हल्की बारिश में ही सड़कों पर बने खतरनाक गड्ढ़ों में पर पानी भर जाता है। इस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहर की सड़कों का हाल और खराब है। बरसाती पानी भरने से गिट्टियां उखड़कर बिखरी हैं।




जुलाई और अगस्त माह में हुई बारिश की वजह से मुख्य मार्ग ही नहीं संपर्क मार्ग भी बदहाल हो गए हैं। शहर की अधिकतर सड़कें जो हाल ही में बनाई गई हैं, बदहाल हो गई हैं। शहर के मीराभवन चौराहा और अचलपुर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। हल्की बारिश होने पर सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। इन गड्ढों में गिरकर पैदल चलने वाले ही नहीं दोपहिया वाहन सवार भी घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के पूर्वी सहोदरपुर से महुआर मार्ग, रेलवे क्राॅसिंग भंगवा से पाल बस्ती तक बदहाल सड़क पर चलना दुश्वार है। लालगंज -घुइसरनाथ मार्ग पर वर्मा चौराहे के निकट सड़क धंस गई है। इससे किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। लोक निर्माण विभाग ने अभी तक गड्ढ़ों में मिट्टी या गिट्टी तक नहीं डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडवाचंद्रिका विकास खंड के गौरबारी- कटकामानापुर मार्ग और अंतू -किठावर बाजार मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। छतरपुर गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल पालबस्ती के सामने बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। अंतू-सांगीपुर मार्ग से कांपामोड से शीतलागंज को जोड़ने वाली सड़क पर इन दिनों इतने गड्ढे हो गए हैं कि लोग रास्ता बदल कर आते-जाते हैं।


-----
बरसात के मौसम में सड़कों पर जो गड्ढे बन रहे हैं, उन्हें पाटने के लिए अगले माह में अभियान चलाया जाएगा। बरसात के बाद सड़कों की क्षति का आकलन करके मरम्मत कराई जाएगी।

ओपी चौरसिया, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

रोडवेज बस अड्डे के समीप बारिश में टूटी मीरा भवन रोड़। संवाद

रोडवेज बस अड्डे के समीप बारिश में टूटी मीरा भवन रोड़। संवाद

रोडवेज बस अड्डे के समीप बारिश में टूटी मीरा भवन रोड़। संवाद

रोडवेज बस अड्डे के समीप बारिश में टूटी मीरा भवन रोड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed