फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Road jam...passengers worried, prices of vegetables increased

Pratapgarh News: चक्का जाम...यात्री परेशान, सब्जियों के बढ़े दाम

Wed, 03 Jan 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 03 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Road jam...passengers worried, prices of vegetables increased
हिट एंड रन कानून में बदलाव के विरोध में मंगलवार को भी चालकों ने विरोध प्रदर्शन कर सवारी व मालवाहक वाहनों को रोका। पट्टी में पुलिस को डंडा पटककर जाम लगाने वालों को तितर-बितर करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह दस बजे लालगंज के इंदिरा चौक पर पहुंचे ऑटो, प्राइवेट बस व टैक्सी चालकों ने मोटर व्हीकल एक्ट कानून में बदलाव की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस बीच लखनऊ की ओर सवारियां लेकर जा रही प्रतापगढ़ डिपो की रोडवेज बस को जबरन रोक लिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस रोडवेज बस को निकलवाने लगी तो प्रदर्शनकारी चालक बस के आगे खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने समझा-बुझाकर रोडवेज बस को रवाना करवाया।
इसके बाद प्रदर्शनकारी चालकों ने नगर में कालाकांकर व घुइसरनाथ रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। चालकों के हंगामें के कारण करीब आधे घंटे तक गहमागहमी मची रही। प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को मुश्किल से हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में पट्टी-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर तरदहा पावर हाउस के पास चालकों ने वाहन खड़ा कर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे जाम रहा, जिससे खत्म करने को पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।


सब्जियों के दाम बढ़े, दूध लेकर घूमे किसान

आसपुर देवसरा। वाहन चालकों की हड़ताल के चलते सब्जियों के दाम बढ़ गए। दयालगंज, आमापुर बाजार, दाऊदपुर ,अमरगढ़, गौरा माफी, सैफाबाद के बाजारों में हरी मिर्च 100 रुपये किलो बिकी तो धनिया और मटर 70 रुपये किलो। अन्य सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ। बाहर से आने वाली सब्जियां थोक मंडी में नहीं पहुंचीं। डेरी से दूध ले जाने वाले वाहन के न चलने से किसान अपना दूध लेकर दुकानों पर लेकर घूम रहे हैं।
शाम को पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइन

प्रतापगढ़। मंगलवार की शाम को डीजल, पेट्रोल के टैंकरों के नहीं आने से पेट्रोल पंप संचालकों ने वितरण बंद करा दिया। शहर के भगवाचुंगी, बलीपुर, कटरारोड पर स्थित पंप पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। बाद में वितरण शुरू करने पर ग्राहकों को राहत मिली।





एक्सप्रेसवे के डंपर चालकों ने जताया विरोध
बाघराय में मंगलवार को बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे डंपर चालकों ने विरोध जताया। स्थानीय पुलिस ने चालकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद चालकों ने अपनी गाड़ियों को सड़क से हटाकर निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के बगल खड़ी कीं। वहीं, बाघराय से कुंडा तक सड़कों पर बड़े वाहन मंगलवार को नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed