{"_id":"57a0eb954f1c1b675d2b99fd","slug":"road-accident-on-lucknow-varanasi-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक-डीसीएम में भिड़ंत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक-डीसीएम में भिड़ंत, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक व डीसीएम की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में ट्रक चालक समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पीछे से टकराने वाली बाइक पर सवार दो महिलाआें समेत तीन लोग भी शामिल हैं। तीन लोगों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
लालगंज कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज के समीप धधुआ गाजन मोड़ पर शहर की ओर बैटरी लादकर जा रही डीसीएम और रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच टक्कर हो गई। मंगलवार को करीब रात एक बजे अनियंत्रित ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद डीसीएम क्षतिग्रस्त होकर लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर पलट गई। हादसे में डीसीएम का चालक रायबरेली के बछरावां निवासी हरिश्चंद्र (30) समेत उस पर सवार क्लीनर रायबरेली के तुलासिंह का पुरवा संदीप कुमार (25), आजाद (27), व नवाबगंज के संतू का पुरवा का सुभाष (26) घायल हो गए। दुघर्टना के बाद रायबरेली की ओर जा रहे ट्रक का चालक भाग निकला। हाईवे पर टक्कर होते ही पीछे से आ रही बाइक भी डीसीएम से जा टकराई। इसमें बाइक चला रहा पहाड़पुर इलाके का अर्जुन वर्मा (26), उसकी भाभी राजकली (35) पत्नी देवराज व चाची रचना देवी (65) पत्नी रामदुलारे भी घायल हो गईं। बाइक सवार तीनों लालगंज के फत्ते सिंह का पुरवा स्थित रिश्तेदारी जा रहे थे।
कोतवाली पुलिस भी जानकारी होने पर पहुंची और घायलों को डीसीएम से बाहर निकालना शुरू किया। इस बीच भीड़ देखकर रोडवेज की एक बस को चालक पीछे की ओर करने लगा। हड़बड़ी में लालगंज की ओर जा रहा गिरधर सहाय का पुरवा सगरा निवासी रामभजन (63) बस के पहिया के नीचे आकर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर जुटे लोगाें की सहायता से सभी घायलों को लालगंज सीएचसी पहुुंचाया। यहां हालत नाजुक देख हरिश्चंद्र, रामभजन व अर्जुन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।