फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   road accident near belha

पेड़ से टकराई कार, दो की मौत

Sat, 07 May 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 07 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
road accident near belha
सड़क हादसा
लालगंज क्षेत्र के बेलहा गांव के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे उस पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के रामपुर बावली शुकुलपुर निवासी मस्तराम गुप्ता (48) शुक्रवार शाम अपनी कार से मुन्ना शुक्ला (40) व रामबरन विश्वकर्मा (45) के साथ किसी काम से लालगंज बाजार गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे तीनों घर लौट रहे थे। बेलहा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इससे मस्तराम व मुन्ना शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामबरन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही सीओ लालगंज, कोतवाल मौके पर पहुंच गए। रामबरन को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मस्तराम, मुन्ना व रामबरन के परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed