{"_id":"57449ca24f1c1bb515692174","slug":"road-accident-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा के शैलखा गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार दो लोग बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में वाराणसी में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं नारंगपुर बाजार में हुए एक हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
देवसरा के शैलखा गांव निवासी बड़ेलाल पांडेय (50) अपने पड़ोसी लक्ष्मी नारायण पांडेय (42) के साथ रिश्तेदार के घर सुजानगंज जौनपुर गए हुए थे। सोमवार शाम वह बाइक (मोटरसाइकिल ) से घर वापस आ रहे थे। स़ुजानगंज इलाके के हरी का पूरा गांव के करीब बाइक में बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल दूसरे जनपद होने के कारण समय से चिकित्सीय सहायता व सूचना परिजनों तक नहीं पहुंच सकी। उन्हें जौनपुर जिला चिकित्सालय एंबुलेंस से पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बड़ेलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल लक्ष्मीकांत की हालत नाजुक होने पर रेफर किया गया। परिजन उन्हें बीएचयू वाराणसी लेकर गए। जहां उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हु़ई है। बड़ेलाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर जौनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। वहीं जनपद सुल्तानपुर के धोपाप चांदा निवासी हरिकेश निषाद (28) व सुनली हरिजन (22) परीक्षा देने पट्टी आ रहे थे। नारंगपुर बाजार में जीप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घायलों को सीएचसी लाया गया।