फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Right to be removed from CRO, now ADM will issue e-pos

सीआरओ से छिना अधिकार, अब एडीएम जारी करेंगे ई-पॉस

Thu, 23 Apr 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Right to be removed from CRO, now ADM will issue e-pos
सीआरओ से छिना अधिकार, अब एडीएम जारी करेंगे ई-पॉस
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले सीआरओ को मिली थी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। इलाज के अभाव में गर्भस्थ शिशु की मौत का मामला तूल पकड़ते ही डीएम ने सीआरओ से ई-पास जारी करने का अधिकार छीन लिया है। अब एडीएम को यह अधिकार एक बार फिर मिल गया है। इधर पीड़ित आदित्य खंडेलवाल को जबलपुर जाने के लिए उप्र सचिवालय से पास जारी कर दिया गया है।
शहर के श्यामबिहारी गली निवासी अधिवक्ता आदित्य खंडेलवाल की गर्भवती पत्नी चंचल जबलपुर में बीमार थी। इसकी जानकारी होने पर आनलाइन पास के लिए आवेदन किया था। मगर प्रभारी सीआरओ से कोई रिस्पांस नहीं मिला। उधर, 21 अप्रैल को गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही डीएम ने सीआरओ श्रीराम यादव से ई-पॉस जारी करने का अधिकार छीन लिया। डीएम ने सप्ताह भर पहले ही यह अधिकार सीआरओ को दिया था। आरोप है कि ई-पॉस के लिए आवेदन करने अधिकांश लोगों के आवेदन को निरस्त कर दिया जा रहा था। इससे बीमार लोग अपना इलाज कराने के लिए बाहर नहीं जा पा रहे थे। फिलहाल सीआरओ को हटाने के बाद एक बार फिर एडीएम को जिम्मेदारी मिलते ही तेजी से आवेदनों का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट-------
राजस्वकर्मी पास बनवाने का ले रहे हैं ठेका
सदर तहसील में तैनात राजस्व कर्मी ई-पॉस बनवाने का ठेका ले रहे हैं। चिलबिला के एक व्यवसायी की शादी में शामिल होने वाले रिश्तेदारों को हैदराबाद, भोपाल जाने के लिए ई-पास दिलाया जा रहा है। अधिकारियों से अपना करीबी बताकर पास बनवाया जा रहा है। अधिकारी भी इतनी बात समझ नहीं पाते हैं और पास जारी कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed