{"_id":"64f747f2d7e0b4f5a8044618","slug":"result-appearing-under-process-on-website-students-upset-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-3876-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: वेबसाइट पर अंडर प्रोसेस दिख रहा परिणाम, छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: वेबसाइट पर अंडर प्रोसेस दिख रहा परिणाम, छात्र परेशान
Tue, 05 Sep 2023 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 05 Sep 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
कुलसचिव ने कहा नकल करते पकड़े जाने या शुल्क न जमा करने की वजह से रोका जाता है परिणाम
- राज्य विवि ने जुलाई माह में हुई परीक्षा का सोमवार को जारी किया रिजल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। राज्य विश्वविद्यालय ने सोमवार को स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम जारी किया था। इनमें कई विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अंडर प्रोसेस दिखा रहा है। परिणाम नहीं दिखने पर छात्रों की चिंता बढ़ गई है। वह महाविद्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन, स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई में कराई गई थी। विवि से संबद्ध 159 कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इसके बाद प्रायोगिक परीक्षा कराई गई और परिणाम घोषित किया गया। अधिकांश कॉलेजों के ज्यादातर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिया गया है, लेकिन कुछ विद्यार्थियों अंडर प्रोसेस बता रहा है।
कंधई क्षेत्र के गांगपाटी की रहने वाली रिया ने बताया कि वह बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा है। उनका परिणाम अंडर प्रोसेस बता रहा है। पृथ्वीगंज निवासी बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा रोशनी दुबे का परीक्षा परिणाम भी जारी नहीं किया गया है। इसी तरह शहर के स्कूल वार्ड निवासी अभिषेक गौतम, रानीगंज के आलोक सहित कई विद्यार्थियों का परिणाम रुका है।
विज्ञापन
कुलसचिव संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी न होने के कई कारण होते हैं। परीक्षा के दौरान नकल में पकड़े जाने, प्रायोगिक परीक्षा न होने व फीस जमा न होने के साथ कई कारणों की वजह से विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जाता है। सोमवार को सभी कॉलेेजों का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
-- -
नकल में दोषी परीक्षार्थियों से मांगा आवेदन
परीक्षा के दौरान कई परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए थे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद परीक्षा समिति ने अन फेयर मींस (यूएफएम) मास कॉपी में दोषी पाया है। इन परीक्षार्थियों से सात सितंबर तक ऑनलाइन जवाब मांगा गया है। परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार ने नोटिस जारी कर छात्रों से प्रत्यावेदन मांगा है। उन्हें यह विश्वविद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध गूगल फॉर्म में ऑनलाइन माध्यम से प्रेषित करना होगा। ऑफलाइन प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
--
लघु शोध जमा न करने पर देना होगा 500 रुपये विलंब शुल्क
राज्य विश्वविद्यालय ने परास्नातक स्तर पर गृह विज्ञान और वनस्पति विज्ञान पाठ्यक्रम संचालित करने वाले कॉलेजों से छह सितंबर तक चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को लघु शोध जमा करने का निर्देश दिया है। जमा करने वाले कॉलेजों को प्रति विद्यार्थी 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।