फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Report of rebellion, loot and arson on five in the case of setting fire to the house

Pratapgarh News: घर में आग लगाने के मामले में पांच पर बलवा, लूट व आगजनी की रिपोर्ट

Fri, 23 Jun 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Jun 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Report of rebellion, loot and arson on five in the case of setting fire to the house
आसपुर देवसरा के मोलना पुर गांव में एक घर के लोगों को जबरन बाहर निकालकर आग लगाने के मामले में पांच आरोपियों पर लूट बलवा, समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी मामले में पुलिस ने क्रास केस के तहत सपा नेता विजय यादव व उनके भाई समेत चार के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट व लूट की भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मोलाना पुर गांव निवासी आराधना गिरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पड़ोसी गांव गधियांवा के कुछ लोगों के साथ जमीनी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर बीते 21 जून की रात 11:30 बजे विनोद पांडेय, बृजेश पांडेय, शुभम, मयंक मिश्र एवं गणेश मिश्र के साथ 8-10 अन्य लोग उनके घर पहुंचे और उनके पति को पीटते हुए जबरन घर खाली करा लिया और लूटपाट करके आग लगा दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध बलवा, छेड़छाड़, आगजनी ,लूट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इसी घटना में दूसरे पक्ष के विनोद पांडे ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आसपुर देवसरा तृतीय के सपा जिला पंचायत सदस्य विजय यादव के भाई विनोद यादव, कल्लू गिरी उर्फ त्रिलोकीनाथ एवं आराधना गिरी के साथ चार अन्य लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की थी और फायरिंग करते हुए सोने की चैन छीन ली। विनोद पांडे की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट ,लूट व हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed