{"_id":"654e164e1b11d7ef7601d755","slug":"report-lodged-under-serious-sections-against-six-including-sp-district-president-police-engaged-in-investigat-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : सपा जिलाध्यक्ष समेत छह के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज, खोजबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : सपा जिलाध्यक्ष समेत छह के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज, खोजबीन में जुटी पुलिस
Fri, 10 Nov 2023 05:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Nov 2023 05:08 PM IST
सार
गांव के ही हिमांशु मिश्र की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। हिमांशु मिश्र ने सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोगों पर मारपीट और धमकी देने आदि की शिकायत की थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
गुलशन यादव। फाइल फोटो
- फोटो : प्रतापगढ़
विस्तार
प्रतापगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, उनके भाई और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव समेत छह नामजद और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मानिकपुर थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव के ही हिमांशु मिश्र की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हिमांशु मिश्र ने सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोगों पर मारपीट और धमकी देने आदि की शिकायत की थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके पूर्व भी गुलशन यादव समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा लिखा जा चुका है।
विज्ञापन