फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Repair of Bhupiyamau flyover started, vehicular traffic stopped

Pratapgarh News: भूपियामऊ फ्लाई ओवर की शुरू हुई मरम्मत, वाहनों का आवागमन बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Repair of Bhupiyamau flyover started, vehicular traffic stopped
भूपियामऊ फ्लाई ओवर की शुरू हुई मरम्मत, वाहनों का आवागमन बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। भूपियामऊ फ्लाई ओवर की शुरू हुई मरम्मत, वाहनों का आवागमन बंदफ्लाई ओवर से गुजरने वाले सभी वाहनों को अब नीचे मेन रोड से होकर गुजरना पड़ रहा है।

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित भूपियामऊ फ्लाई ओवर का लिंटर पिछले तीन दिनों से गिर रहा है। मंगलवार को लिंटर में दरार पड़ने के साथ ही उसमें होल हो गया था। हालांकि एनएच टीम ने बड़े वाहनों के आवागमन पर पहले ही रोक लगा दी गई थी, लेकिन छोटे वाहनों का आवागमन बना हुआ था। बुधवार को एनएच टीम ने टूट रहे लिंटर की मररमत के लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जगह-जगह बने होल की मरम्मत की जा रही है। वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए एनएच की टीम ने फ्लाई ओवर के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं, वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए बैरिकेडिंग के पास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। नगर कोतवाल ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed