फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Remuneration will reach the accounts of presiding officers today

Pratapgarh News: पीठासीन अधिकारियों के खाते में आज पहुंचेगा पारिश्रमिक

Wed, 24 Apr 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Remuneration will reach the accounts of presiding officers today
पीठासीन अधिकारियों के खाते में आज पहुंचेगा पारिश्रमिक
विज्ञापन

--नगद धनराशि पर लगी रोक, अब ऑनलाइन खाते में होगा भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में लगे मतदान कार्मिकों और अधिकारियों को अब नकद धनराशि का भुगतान नहीं किया जाएगा, बल्कि पारिश्रमिक सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। पहले चरण का प्रशिक्षण लेने वाले मतदान अधिकारी प्रथम के खाते में मानदेय की धनराशि भेज दी गई है, बुधवार को पीठासीन अधिकारियों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।


लोकसभा चुनाव कराने वाले मतदान कार्मिकों को इस बार रुपये कम मिलने और नहीं मिलने की शिकायतें नहीं रहेंगी। शासन के आदेश पर मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण और मतदान के दिन नाश्ते- खाने के लिए रुपये का भुगतान उसी दिन कर दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव में पीठासीन अधिकारियों को 1550, मतदान अधिकारी प्रथम 1150, मतदान अधिकारी द्वितीय 900 और मतदान अधिकारी तृतीय को 750 रुपये मानदेय दिया जाएगा। पहले चरण का प्रशिक्षण लेने वाले मतदान अधिकारी के प्रथम के खाते में 250-250 रुपये भेज दिए गए हैं, जबकि पीठासीन अधिकारियों के खाते में 350-350 रुपये बुधवार को भेजे जाएंगे। मतदान कार्मिकों को चरणबद्ध तरीके से यह धनराशि प्रदान की जाएगी। कोषाधिकारी अनामिका सिंह ने बताया कि प्रयोग के तौर पर पहले चरण का मानदेय भेजा गया है। चुनाव के एक दिन पहले सभी कर्मचारियों के खाते में मानदेय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed