फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   religious news2

हम भोले-भाले बच्चे, तू ...

Thu, 06 Oct 2016 12:23 AM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Thu, 06 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
religious news2
religious

विज्ञापन
कटरामेदनीगंज स्थित मां शीतलादेवी मंदिर पर मंगलवार की रात हुए जगराते में रातभर भक्त झूमते रहे। भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने अपने गीतों से समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति ‘हम भोले-भाले बच्चे, तू जगत की महतारी........’पर श्रोता खडे़ होकर झूमने लगे। वह देर रात तक मंच पर मौजूद रहकर देवी गीत व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया।


भाजपा नेता संगमलाल गुप्ता के समर्थन में रोड शो करने के बाद भोजपुरी गायब मनोज तिवारी शीतलादेवी मंदिर पर आयोजित जागरण में देवी गीत, राष्ट्रीय गीत प्रस्तुतकर सभी का दिल जीत लिया। नन्हे-नन्हे पांव तल आ गई हो...., हाथ में त्रिशूल गरवा... जैसे भक्तिगीत प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मनोज तिवारी ने भक्तों का उत्साह उस समय दोगुना कर दिया जब उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर गीत प्रस्तुत करते हुए पाकिस्तान पर तंज कसा। सुनत अहीं कश्मीर में गर्मी बढ़ल बा...... गीत सुनकर श्रोता जोश से लबरेज हो गए। उन्होंने सलमान खान और ओम पुरी के पाकिस्तान कलाकारों का पक्ष लेने पर जमकर खिंचाई की। बेल्हा के कलाकारों को नया मुकाम देने के लिए तीन वर्ष के अंदर एक मंच बनाने की बात कही। इस मौके  पर अंकुर पांडेय, अभिनव सिंह, राघव सिंह, अभिषेक कुमार, विनय कुमार, शुभम, भाष्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed