फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   religion news2

या अली या हुसैन की गूंजी सदाएं

Thu, 13 Oct 2016 12:15 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
religion news2
religion news
मोहर्रम की दसवीं बुधवार को शहर व ग्रामीण अंचलों के कदीमी रास्तों पर जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने चिलबिला सहित अन्य स्थानाें पर करबला में ताजिया दफनाने के साथ ही फूलों को भी सुपुर्दे खाक  किया। इस दौरान सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। मकंद्रूगंज पुलिस चौकी से एसडीएम सदर शशि भूषण राय व सीओ सिटी शशी शेखर दीक्षित जुलूस पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन

पैगंबरे इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन और करबला के 72 साथियों की शहादत की याद में बुधवार को शान-ओ-शौकत के साथ खुशखुशवापुर से मोहर्रम का जुलूस निकला। जुलूस भंगवा चुंगी होते हुए पुराना माल गोदाम रोड पहुंचा। वहां पहले से ही तैयार अकीदतमंद अपने अलम, ताजिए और झांकियों के साथ जुलूस में शामिल हुए।
विज्ञापन


तहसील के रास्ते सभी पंजाबी मार्केट होते हुए श्रीराम तिराहा होकर चौक घंटाघर पहुंचे। शाही इमामबाड़े पर लोगों ने झंडा फहराया। आज के दिन लोगों ने रोजा रखा और खुदा की बारगाह में सजदा कर दुआ मांगी। अंधेरा होने से पहले ढोल ताशों के मातमी माहौल के बीच अंजुमन आशिकाने रसूल, अंजुमन रजा ए हुसैन, मोहर्रम कमेटी, शहीन अखाड़ा गोड़ें से निकला जुलूस करबला पहुंचा। जुलूस में डंका, अलम, नगाड़ा, ताजिया, दुलदुल घोड़े के साथ ही सबीहे भी शामिल रहे। देर शाम चिलबिला स्थित करबला में सैकड़ाें ताजिए और उसके फूल एहतराम के साथ दफनाए गए। इस दौरान लंगर में लोगों को खाना भी दिया जाता रहा, जिसे लेने के लिए हर कोई बेकरार था। जुलूस चौक पहुंचा तो हर कोई अपलक उसे निहारते दिखा। महिलाओं और बच्चों की भीड़ काफी देर तक डटी रही। जुलूस में करीब आधे किलोमीटर तक तिल रखने की जगह नहीं थी। इस मौके पर अध्यक्ष रज्जब अली, हाजी मिनहाज, इरशाद सिद्दीकी, हैदर अली, बरकत अली, मुहीब उल्ला, इख्तियार अली, शकील, अकबर, अफजल, कौशर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed