फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   religion news1

धू-धूकर जल गया दशानन

Thu, 13 Oct 2016 12:09 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
religion news1
programme
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का बाण लगते ही रावण धू-धू कर जल गया। राम-रावण का युद्ध देखने के लिए शहर के हजारों श्रद्धालु रामलीला मैदान में डटे रहे। रावण का पुतला जलते ही आतिशबाजी होने लगी।  मंगलवार को भगवान श्रीराम का रथ रामलीला मैदान पहुंचा। वहीं जय लंकेश की ध्वनि के साथ रावण भी अपनी सेना के साथ गर्जना करता हुआ पहुंचा। युद्ध शुरू हुआ तो बाणों की गर्जना से रामलीला मैदान गूंजने लगा। विभीषण ने राम के कान में रावण की मृत्यु का राज बताया तो भगवान राम ने एक ही बाण से उसकी नाभि भेद दी। इसके बाद रावण के पुतले में राम ने तीर मारा, तो पुतला जलने लगा। इसके पूर्व शहर के गोपाल मंदिर से निकली झांकी को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
विज्ञापन


रावण वध के बाद भगवान राम का विजय रथ जेलरोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचा। जहां पहले से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। रामलीला की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रत्ना सिंह, डीएम डॉ आदर्श सिंह, पत्नी शीतल वर्मा, एसपी माधव प्रसाद वर्मा, रोशनलाल ऊमरवैश्य ने श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती उतारी। जयनारायण अग्रवाल, ऊमर वैश्य, सुनील सिंह, संजय झलानी, हरि प्रताप सिंह, नागेंद्र सिंह यादव, प्रह्लाद खंडेलवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed