फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Relief rain with strong wind, temperature dropped

Pratapgarh News: तेज हवा संग राहत की बारिश, गिरा तापमान

Sun, 04 Aug 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 04 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Relief rain with strong wind, temperature dropped
शहर से गांव तक शाम को बारिश ने गर्मी से राहत दी। दिनभर तेज हवाएं चलने से मौसम ने एकाएक करवट ली। बारिश से अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में मध्यम से तीव्र बारिश के आसार जताए हैं। जिला प्रशासन ने बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही। तेज हवा के झोंके संग बादल आगे बढ़ते रहे। शाम को हवा की रफ्तार कम होने पर जिलेभर में बारिश हुई। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 27 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। ग्रामीण अंचल में रास्ते और खेतों में पानी इकट्ठा हो गया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे में आसमान में घने बादल छाए रहने की संभावना है। जिले भर में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed