{"_id":"678800fc4674c7f8810fb390","slug":"relatives-beat-girlfriend-for-insisting-on-marriage-from-boyfriend-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-132208-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका को परिजनों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका को परिजनों ने पीटा
विज्ञापन
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका से नाराज परिजनों ने उसे पीट दिया। इसकी जानकारी होने पर प्रेमी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां घंटों पंचायत हुई।
महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार के एक व्यापारी की बेटी का पड़ोस के एक स्वजातीय युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती हैं, लेकिन परिजन उसकी शादी कहीं और करना चाह रहे हैं। जिसका युवती विरोध कर रही है। इससे नाराज परिजनों ने मंगलवार की शाम उसकी पिटाई कर दी।
इसकी जानकारी जब प्रेमी को हुई तो उसने पुलिस से मदद मांगी। बुधवार की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो घंटों पंचायत हुई। परिजनों ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही। परिजन युवती को घर ले जाने लगे तो वह जाने को भी तैयार नहीं हुई। ऐसे में थक हारकर परिजनों ने प्रेमी से शादी कराने का आश्वासन दिया। तब युवती परिजनों के साथ घर गई।