{"_id":"60ff02358ebc3e584a6cf5a6","slug":"relatives-allege-negligence-pratapgarh-news-ald3118616108","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, काटा हंगामा
Tue, 27 Jul 2021 01:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:06 AM IST
सार
सीएमओ की नाक के नीचे अवैध रूप से संचालित नर्सिंगहोम में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और किसी तरह उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
देल्हुपुर में नर्सिग होम का खुला ताला। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएमओ की नाक के नीचे अवैध रूप से संचालित नर्सिंगहोम में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और किसी तरह उन्हें शांत कराया। नगर कोतवाली के चांदपुर निवासी रूपा (24) गर्भवती थी।
तीन दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में ले गए। यहां बुखार होने के कारण चिकित्सकों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि साथ में रही आशा के साथ कुछ दलाल उसे मेडिकल कॉलेज से सटे एक नर्सिंगहोम में लेकर पहुंचे। यहां उसका प्रसव कराया गया। इसके कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई।
बाद में प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। इसे लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। डिप्टी सीएमओ एसके सिंह ने बताया कि कि मैं जांच के लिए गया था। मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है।