फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Refugees of night shelters to be corona tested

रैन बसेरों के शरणार्थियों का होगा कोरोना टेस्ट

Tue, 22 Dec 2020 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Refugees of night shelters to be corona tested
रानीगंज में रैन बसेरा में रह रहे युवक का कोरोना जांच को सेम्पल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
रैन बसेरों में ठहरने वाले शरणार्थियों की स्वास्थ्य विभाग कोरोना की जांच कराएगा। उनके स्वास्थ्य की भी जांच की जाएगी। इसके बाद उन्हें चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शासन से आदेश आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैन बसेरों पर पहुंचने के लिए टीम भी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में प्रशासन ने जगह-जगह रैन बसेरे बना रखे हैं। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को रैन बसेरों की जांच करने का निर्देश दिया है। रात में रैन बसेरों में पहुंचने के लिए टीम भी गठित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों का पहले कोरोना का एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। उसके बाद उनके स्वास्थ्य का भी परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के बाद उन्हें चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रैन बसेरों में ठहरने वाले विशेष रूप से गरीब और वृद्घ लोगों की देखभाल पर विशेष ध्यान का आदेश दिया गया है। शासन का आदेश आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दवा की व्यवस्था करने का आदेश
शासन ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर कहा है कि इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसकी चपेट में आकर लोग गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए अस्पताल में पर्याप्त दवाएं व चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध रखी जाए। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

रैन बसेरों में रहने वालों की चिकित्सीय जांच करने का आदेश शासन ने दिया है। पांच टीमें गठित कर रैन बसेंरो के लोगों की जांच कर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed