फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   recheqe the rashan card

राशन कार्डों का नए सिरे से होगा सत्यापन

Tue, 04 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 04 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह की समीक्षा बैठक  बिजली, पानी, राशन पर केंद्रित रही। सपा राज में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत चयनित अपात्रों को हटाने के लिए नए सिरे से सत्यापन करने और गेहूं खरीद में दिलचस्पी नहीं दिखाने वाले मंगरौरा, सुल्तानपुर और दुर्गागंज के केंद्र प्रभारियों को निलंबित करने की सिफारिश की गई है।

मंगलवार को विकास भवन के सभागार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के पहली बैठक में तेवर काफी तल्ख दिखे। अफसरों को दो टूक शब्दों में चेताया कि वह भाषा शैली में सुधार करने के साथ ही सुबह दस से बारह बजे तक कार्यालय में मौजूद रहकर जनता की शिकायतें सुने। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत चयनित 4.85 लाख परिवारों के चिह्नित करने पर सवाल उठाते हुए नए सिरे से सर्वे करने का निर्देश दिया। गेहूं खरीद केंद्र की समीक्षा के  दौरान जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल से गेहूं खरीद प्रारंभ हो गया है। एक अप्रैल को हुए औचक निरीक्षण में मंगरौरा, सुल्तानपुर और दुर्गागंज के बंद मिलने की बात कहने पर प्रभारी मंत्री ने तीनों प्रभारियों को निलंबित करने के लिए प्रभारी डीएम को निर्देश दिया। उन्होंने सात दिनों के अंदर किसानों का भुगतान करने को कहा है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जलनिगम राजेश खरे से हैंडपंपों के  रिबोर की जानकारी लेते हुए शासन से भेजे गए 4500 हैंडपंपों की सूची मांगी। बिजली विभाग की समीक्षा में शहर में 24 घंटे, तहसीलों में 20 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे आपूर्ति करने का निर्देश दिया। शराब की दुकानों को बस्तियों में स्थापित करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के अंदर व्यवस्थित करने को कहा। स्वच्छता अभियान के तहत मिली धनराशि का विवरण और अब तक तैयार शौचालयों की संख्या मांगी है। अधिशासी अभियंता सिंचाई को सिंचाई बंधु की बैठक में सभी विधायकों को बुलाने पर जोर दिया। राजकीय नलकूपों की दशा खराब होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अविलंब ठीक कराने को कहा है। बैठक में सदर विधायक संगमलाल गुप्ता, प्रभारी डीएम सोमदत्त मौर्य, पीडी अरविंद सिंह, आरईएस के मुख्य अभियंता आरएस गंगवार, एसपी रोहन पी कनय, एएसपी स्वामीनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन के लिए तैयार होगा खाका
कैबिनेट मंत्री ने पर्यटन के लिए अफसरों से खाका तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से जिले को विकास का नया आयाम देना है, इसमें सभी विधायकों का सहयोग लिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री की इस पहल से लगता है कि जिले में पर्यटन की दिशा में अब कोई नई पहल होगी।


डीएम की अध्यक्षता में छह को तहसील दिवस
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जनपद स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन छह अप्रैल को 10 बजे से सदर तहसील में डीएम डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में होगा। प्रभारी डीएम ने बताया कि तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed