{"_id":"62323cfbf0b5cb353b76c475","slug":"rebellion-on-five-including-bjp-leader-report-in-various-sections-including-dalit-harassment-pratapgarh-news-ald329019287","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता समेत पांच पर बलवा, दलित उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता समेत पांच पर बलवा, दलित उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट
विज्ञापन
Rebellion on five including BJP leader, report in various sections including dalit harassment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बंधवा बाजार में मकान पर कब्जे को लेकर दलित महिला की पिटाई करने तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने पर भाजपा नेता समेत पांच लोगों के विरुद्ध बलवा, एससीएसटी, छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सलाहपुर गांव निवासी रंजू देवी का आरोप है कि बंधवा बाजार में उसका पैतृक जमीन पर मकान है। जिसका विवाद न्यायालय में चल रहा है। जिसे तहसील प्रशासन ने कुर्क किया था। इस मकान पर जबरन कब्जे को लेकर गांव के ही भाजपा नेता लाखन सिंह, राजेश सिंह, धीरज सिंह, सूरज उर्फ पिंटू सिंह अंकित सिंह ने बीते 24 जनवरी 2021 को उसके घर में घुसकर मारपीट की। पिटाई के दौरान उसके कपड़े खींच लिए। मारपीट में उसकी दोनों बेटियां प्रिया वा मोनी भी घायल हुई थीं।
हमलावरों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक भी तोड़ डाली तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया था। मामले में पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों तक शिकायत की गई, लेकिन भाजपा नेता के दबाव में कार्रवाई नहीं हो सकी। इस पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, छेड़छाड़ तोड़फोड़, दलित उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद