फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   RCC will be the main road of the city with four lane, will get rid of jam and illegal occupation

फोरलेन के साथ आरसीसी होगी शहर की मुख्य सड़क, जाम और अवैध कब्जे से मिलेगी निजात

Fri, 23 Jul 2021 12:48 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 23 Jul 2021 12:48 AM IST
सार

शहर में हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए चिलबिला स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक से भुपियामऊ तक नौ किमी मार्ग को फोरलेन और आरसीसी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
RCC will be the main road of the city with four lane, will get rid of jam and illegal occupation
road

विस्तार

शहर में हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए चिलबिला स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक से भुपियामऊ तक नौ किमी मार्ग को फोरलेन और आरसीसी बनाया जाएगा। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडर बनेंगे। पटरियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए यह पहल हो रही है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 36.12 करोड़ रुपये का प्राकलन तैयार किया है।
विज्ञापन


शहर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शासन ने नई पहल की है। चिलबिला स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक से भुपियामऊ चौराहे तक की नौ किमी सड़क को फोरलेन आरसीसी बनाया जाएगा। हाईवे पर हादसे रोकने के लिए डिवाइडर तैयार किए जाएंगे। तीस मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होने से शहर के लोगों को जहां जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं सुलतानपुर, फैजाबाद और अयोध्या के लिए चलने वाली बसों की लेटलतीफी का झंझट भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग खंड दो ने फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 36.12 करोड़ रुपये का प्राकलन तैयार किया है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो दिसंबर माह से फोरलेन सड़क का निर्माण प्रारंभ हो सकता है। सड़क पर डिवाइडर बनने से जहां यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी वहीं, सड़क किनारे दुकान खोलने वाले व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। कभी-कभी तो ऐसे हालात हो जाते हैं कि चौक से भंगवाचुंगी तक लंबा जाम लग जाता है। वाहनों के रेंगने से सबसे अधिक नुकसान दुकानदारों का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे से मुक्त होगी नौ किमी सड़क
फैजाबाद-प्रयागराज हाईवे की शहर की मुख्य सड़क का नौ किमी दायरा एनएच से मुक्त होकर लोक निर्माण विभाग खंड दो के पास आ जाएगा। फोरलेन सड़क का निर्माण और मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी अब लोक निर्माण विभाग ही निभाएगा। हालांकि अभी टूटी हुई सड़क को दुरुस्त करने का कार्य एनएच ही करेगा।


राजकीय पॉलीटेक्निक से भुपियामऊ चौराहे तक नौ किमी सड़क फोरलेन और आरसीसी बनेगी। बीच में डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। एनएच से यह सड़क हमारे खंड में आ रही है। इससे शहर की सूरत बदलने के साथ ही जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। सुनील दत्त, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed