फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ravi prepared Chandrayaan-3 monitoring parts

Pratapgarh News: रवि ने तैयार किए चंद्रयान- 3 की निगरानी वाले पार्ट्स

Sat, 15 Jul 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 15 Jul 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
Ravi prepared Chandrayaan-3 monitoring parts
इसरो में साइंटिफिक अफसर सी के पद पर तैनात हैं कुंडा के रवि केसरवानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण से देश के साथ प्रतापगढ़ का भी नाम रोशन हुआ है।वैज्ञानिकों की टीम में शामिल कुंडा नगर पंचायत के अत्तानगर निवासी रवि केसरवानी ने चंद्रयान-3 के पार्ट्स तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ओम प्रकाश केसरवानी के सुपुत्र रवि ने बताया कि चंद्रयान- 3 की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। वर्ष 2019 में चंद्रयान- 2 की असफलता के बाद देश के चुनिंदा वैज्ञानिकों को इस मिशन में लगाया गया था। शुक्रवार को सफल परीक्षण कर इसरो के वैज्ञानिकों ने नया इतिहास रचा है। चंद्रयान -3 को भेजने से पहले लैंडर की चार बार टेस्टिंग की गई थी।
विज्ञापन

रवि केसरवानी ने सेटेलाइट में प्रयोग होने वाले पार्ट्स का निर्माण किया है, जिससे डेटा एंड कंट्रोल सेंटर से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसरो में साइंटिफिक अफसर सी के पद पर तैनात रवि ने बताया कि चंद्रयान- 3 में अर्वेस्टर, लैंडर ,एंटीना, कैमरा लगा हुआ है, जिसके माध्यम से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति सेकेंड दस किमी की यात्रा पूरी करने वाले चंद्रयान को 3.84 लाख किमी की दूरी तय करने में 41 दिन लगेंगे। रवि के चंद्रयान-3 का सदस्य बनने पर परिवार के लोग गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed