{"_id":"56feba884f1c1b3d3ff00105","slug":"rape-in-lalganj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज इलाके में गुरुवार रात एक युवक मनोरोगी किशोरी को घसीटकर झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को महिला अभिरक्षा में मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। वहां हालत नाजुक होने पर उसे चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव का ही नशे में धुत एक युवक ननिहाल में मां के साथ रह रही किशोरी को अकेले पाकर ब्लॉक के बगल झाड़ी में घसीट ले गय और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख सुनकर उसकी छोटी बहन व भांजा घटनास्थल की ओर भागे तो आरोपी जानलेवा धमकी देने लगा। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को धर दबोचा और पीड़िता किशोरी के साथ उसे कोतवाली ले आई। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोगों का कोतवाली में जमावड़ा हो गया। पीड़िता के पिता की मौत हो गई है और वह लगभग दो दशक से ननिहाल में मां व छोटे भाई-बहनों के साथ रहती है।
पुलिस ने पीड़िता के मामा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता को महिला आरक्षी के साथ देर रात मेडिकल परीक्षण तथा इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। परिजनों के मुताबिक वहां किशोरी की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक राकेश चौरसिया पुत्र बच्चा चौरसिया को हिरासत में लेकर शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय का कहना है आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा कायम किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।