{"_id":"64bfef3aa10193864a07c034","slug":"rape-accused-caught-sent-to-jail-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-2118-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा गया, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा गया, भेजा गया जेल
Tue, 25 Jul 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 25 Jul 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
लालगंज के पूरे चौरिहन भटनी में सड़क का शिलान्यास करती विधायक आराधना मिश्रा। संवाद
लालगंज। युवती से दुष्कर्म के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव की पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 22 जुलाई को खपराही गांव के अनुज सरोज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद देर शाम उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
.........
विधायक ने जनता को दी सड़क व पेयजल परियोजना की सौगात
लालगंज। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने मंगलवार को क्षेत्र के लोगों को सीसी रोड व पेयजल योजना की सौगात दी। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया। विधायक मोना ने रामपुर-संग्रामगढ़ ब्लाॅक के भटनी चौरिहन का पुरवा में स्वामी करपात्री मार्ग से त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत चौरिहन का पुरवा से सीसी रोड की आधारशिला रखी। उन्होंने केदौरा में पेयजल योजना के तहत टंकी का भी शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधान ओम प्रकाश यादव, अशोक सिंह, राकेश चतुर्वेदी, महासचिव रवींद्र मिश्र, भुवनेश्वर शुक्ल, कृपाशंकर तिवारी, रविशंकर शुक्ल, मक्खन लाल साहू, सोनू तिवारी, सुनील त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद