{"_id":"5e8240518ebc3e76c83e2570","slug":"raniganj-thanes-soldiers-suspected-of-being-corona-suspect-pratapgarh-news-ald272230269","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीगंज थाने के सिपाही के कोरोना संदिग्ध होने का हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीगंज थाने के सिपाही के कोरोना संदिग्ध होने का हल्ला
विज्ञापन
रानीगंज थाने में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिपाही के कोरोना संदिग्ध होने का हल्ला मच गया। सिपाही ने अस्पताल में जांच कराई। चिकित्सकों ने उसे 14 दिन क्वारंटीन पर जाने के लिए कहा है। चिकित्सकों का कहना है कि थर्मल स्क्रीनिंग में सिपाही में कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं मिले।
रानीगंज थाना में तैनात एक सिपाही को दो दिनों से बीमार चल रहा था। उसे जुकाम और बुखार की शिकायत है। सोमवार को वह ट्रामासेंटर पहुंच गया। यहां चिकित्सकों से खुद के कोरोना से पीड़ित होने की आशंका जताई। इतना सुनते ही चिकित्सक हैरत में पड़ गए। उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की। जिसमें कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिले। उसे 14 दिन आइसोलेट रहने की सलाह दी गई। रानीगंज सीएचसी अधीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि सिपाही में कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिले हैं।
राहत: जांच के लिए भेजे दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने जिन दो कोरोना संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमसी भेजा था, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
जेठवारा के कटरागुलाब सिंह और कोहड़ौर के दो लोग महानगरों से लौटकर आए थे। ग्रामीणों ने दोनों के कोरोना संदिग्ध होने का हल्ला मचा दिया। खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दोनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। सीएमओ ने बताया कि दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।