{"_id":"5b192eea4f1c1b624d8b519e","slug":"ramdan-news-from-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा ए अलविदा की तैयारी में जुटे रोजेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा ए अलविदा की तैयारी में जुटे रोजेदार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजेदार अल्लाह की इबादत में समय गुजार रहे हैं। रोजेदारों को गरीबों और मजबूरों का ध्यान रखने को कहा गया है। रोजे के एहतराम करने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद का ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही बाजारों में ईद की खरीदारी ने जोर पकड़ लिया है। इस बार रमजान के अलविदा की नमाज आठ और 15 जून को अदा की जाएगी।
वैसे तो अलविदा की नमाज को लेकर संशय चला आ रहा था लेकिन बृहस्पतिवार को तमाम आशंकाओं पर विराम लग गया। देवबंदी मरकज को मानने वाले लोग आठ जून को जुमा ए अलविदा की नमाज अदा करेंगे और दूसरे मरकज को मानने वाले लोग 15 जून को अलविदा की नमाज अदा करेंगे।
अलविदा की नमाज के सिलसिले में मौलाना ताजदार अहमद ने बताया कि आठ जून को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। मुफ्ती जमीलुर्रहमान कासमी ने बताया कि अलविदा की नमाज कोई अलग से नहीं होती। रमजान के आखिरी जुमे को ही अलविदा माना जाता है।
विज्ञापन
ईद के चांद के ऊपर ईद की नमाज होना निर्भर होता है। आठ जून को नमाज हर बार की तरह अदा होगी। यदि बृहस्पतिवार को चांद दिखता है तो इसे आखिरी जुमा माना जाएगा। अन्यथा 15 जून को आखिरी जुमा रहेगा। दूसरी ओर गुलशने मदीना के प्रबंधक मौलाना मेराज अहमद का कहना है कि वे लोग 15 जून को अलविदा की नमाज अदा करेंगे।