{"_id":"620419347c3dc56721599f15","slug":"rajabhaiya-rich-but-congress-condiadate-poor-pratapgarh-news-ald3267047140","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वनाथगंज से कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत सिंह सबसे गरीब, राजाभैया हैं सबसे अमीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वनाथगंज से कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत सिंह सबसे गरीब, राजाभैया हैं सबसे अमीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। विधानसभा चुनाव में कूदने वाले प्रत्याशियों में विश्वनाथगंज से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए प्रशांत सिंह सबसे गरीब हैं। प्रशांत सिंह ने अपनी सकल आय 80,116 रुपये दिखाई है। जबकि कुंडा विधानसभा से नामांकन करने वाले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया सबसे अमीर हैं। उनके पास 6,05,40,600 रुपये का सोना और 25,97,570 रुपये की चांदी है।
विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने हलफनामे में जो आय का ब्यौरा दिया है, उसके मुताबिक विश्वनाथगंज से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए प्रशांत सिंह सबसे गरीब हैं। बीएससी, एलएलबी करने वाले प्रशांत ने अपनी सकल आय 80,116 रुपये दिखाई है। जबकि अमीरों की श्रेणी में कुंडा विधानसभा से नामांकन करने वाले रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया हैं।
राजाभैया ने अपने हलफनामे में पत्नी, बच्चों के पास जो सोना, चांदी दिखाया है, बाजार में उसकी कीमत साढ़े छह करोड़ के आसपास है। राजाभैया की पत्नी और बच्चों के पास 6,05,40,600 रुपये का सोना और 25,97,570 रुपये की चांदी है। हालांकि राजाभैया ने अपनी निजी सकल आय 9,17, 54,448 रुपये और पत्नी भानवी कुमारी को 3,13,85,302 रुपये की मालकिन दिखाया है। कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्र मोना, निर्दल नामांकन करने वाले अनिल प्रताप सिंह, बसपा के आशुतोष तिवारी, पट्टी से भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह और बसपा के संजय त्रिपाठी भी करोड़पति हैं।
विज्ञापन
अनुराग और नीरज ने कर रखी है पीएचडी
शिक्षा की बात करें तो रानीगंज से आप प्रत्याशी डॉ. अनुराग मिश्र पीएचडी करने के साथ ही पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में तैनात हैं। उनकी पत्नी प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका हैं। कांग्रेस से सदर प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी भी पीएचडी हैं। रामपुरखास से कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्र मोना ने एमबीए कर रखा है।
मोती सिंह को गृहिणी सुनीता पटेल देंगी टक्कर
पट्टी से कांग्रेस उम्मीदवार बनाई गईं सुनीता पटेल पूरी तरह गृहिणी हैं। स्नातक की पढ़ाई करने वाली सुनीता जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। सुनीता ने अपने शपथपत्र में सकल आय 6,48,000 दिखाई है, जबकि पति के पास महज 18,000 दर्शाया है।
--
कृष्णा पटेल और केशव इंटर पास, योगेश ने की है हाईस्कूल तक की पढ़ाई
अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्व. डॉ. सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल इंटरमीडिएट पास हैं। बाबागंज से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए केशव पासी भी इंटरमीडिएट और कुंडा से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश कुमार हाईस्कूल पास हैं। बाबागंज से सपा प्रत्याशी बनाए गए गिरीशचंद्र भी इंटरमीडिएट पास हैं।