{"_id":"5b7b073842c792465274a6e3","slug":"rajabhaiya-angry-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहे के मुद्दे पर भड़के राजाभैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध असलहे के मुद्दे पर भड़के राजाभैया
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने जिले की पुलिसिंग पर विरोध जताया है। उन्होंने अवैध असलहा मिलने पर पूरे परिवार को जेल भेजने की पुलिस कार्रवाई पर एतराज जताया है। राजाभैया ने कहा कि यह विधि सम्मत कार्रवाई नहीं है। पुलिस की इस मुहिम के खिलाफ वह सीएम से बात करेंगे। सदन में मामला उठाएंगे।
पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया सोमवार को शहर स्थित अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस गांवों में मुनादी कर रही है कि जिन लोगों के घरों में अवैध असलहा और चोरी की बाइक मिलेगी, उनके पूरे परिवार को जेल भेजा जाएगा। यह सरासर गलत है, पुलिस की गांव-गांव हो रही मुनादी विधि सम्मत नही है। पुलिस की इस मुनादी का वह विरोध करते हैं। जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर यह जानेंगे कि क्या सरकार ने प्रतापगढ़ के लिए ही यह नीति बनाई है या पूरे प्रदेश में ऐसी नीति का पालन कराया जा रहा है। इस मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे। जो कानून के खिलाफ कार्य है उसका हर हाल में विरोध होगा। यदि प्रतापगढ़ के अधिकारियों ने ही नीति बनाई है तो उसका हर स्तर पर विरोध करेंगे। जो दोषी हो उसे सजा मिलनी चाहिए। उसके परिवार के लोगों का क्या कसूर। पुलिस दोषी को खोज नहीं पाती। परिवार के लोगों को भी दोषी सदस्यों की करतूतों की जानकारी नहीं होती। ऐसे में उन्हें पकड़कर थाने लाकर प्रताड़ित करना और जेल भेज देना यह कौन सा कानून है। एक सवाल के जवाब में राजाभैया ने कहा कि पुलिस अपना काम करें। वैसे तो जनप्रतिनिधि आपराधिक छवि के लोगों के लिए पैरवी नहीं करेंगे। यदि करते भी हैं तो पुलिस उन्हें सही जानकारी दे। ताकि वह उसकी पैरवी न करें और परिवार के लोगों को भी उसकी असलियत के बारे में बताएं। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी समेत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।