Raja Bhaiya : भानवी ने अक्षय प्रताप पर साधा निशाना, एक्स पर लिखा- घर बर्बाद करने के लिए एक ही शकुनी काफी है
शनिवार को भानवी ने राजाभैया के बेहद खास और करीबी विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी को शकुनी करार दिया। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने पोस्ट में भाननी सिंह ने लिखा कि झूठ, फ्रॉड और साज़िश सबका एक रोज़ अंत होता है। मेरे बच्चे और ससुर मेरे साथ हैं।
विस्तार
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भानवी सिंह ने दो दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को भानवी ने राजाभैया के बेहद खास और करीबी विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी को शकुनी करार दिया। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने पोस्ट में भाननी सिंह ने लिखा कि झूठ, फ्रॉड और साज़िश सबका एक रोज़ अंत होता है। मेरे बच्चे और ससुर मेरे साथ हैं। किसी ने सही कहा है, घर बर्बाद करने के लिए एक ही शकुनी काफी होता है।
झूठ, फ्रॉड और साज़िश सबका एक रोज़ अंत होता है। मेरे बच्चे और ससुर मेरे साथ हैं।
किसी ने सही कहा है, घर बर्बाद करने के लिए एक ही शकुनी काफी होता है। @EOWDelhi @NCWIndia— Bhanvi Kumari Singh Bhadri (@BhanviKumari) June 28, 2024विज्ञापन
रानी भानवी को जवाब देते हुए एमएलसी अक्षय प्रताप ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया। पूर्व भाभी साब, साँच को आँच नहीं। जाँच चाहे जहां चले, जीत सत्य की ही होनी है। आप सही होतीं तो भईया आपके साथ होते, बच्चे आपका साथ देते, पर इस जालसाज़ी और झूठ में वो भी आपके साथ नहीं हैं। आपने औरों के साथ भी जो धोखाधड़ी की है समय के साथ वो भी सबके सामने आना ही है।प्रभु श्री राम आपको सुबुद्धि दें कि आप परिवार की और भईया की इज़्ज़त सोशल मीडिया पर उछालना बंद करें। ये सलाह मैं आपको पहले भी दे चुका हूँ। किसी भी कानूनी लड़ाई के लिए मैं तैयार हूं, न्याय प्रणाली पे मुझे भरोसा है, पर लगता है आपको नहीं, तभी आपको भारत सरकार की एजेंसियां और कोर्ट बिकाऊ लगते हैं। आपके निशाने पर सिर्फ मैं ही अकेला नहीं, भईया के जो भी करीबी हैं उन सभी पर आपने केस ठोक रखा है, धन के लालच में और कितना गिरेंगी? समय के साथ सच्चाई और आपकी असलियत सबके सामने अवश्य आयेगी। सत्यमेव जयते
पूर्व भाभी साब,
— कुँवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी (@GopalJiMLC) June 28, 2024
साँच को आँच नहीं। जाँच चाहे जहां चले, जीत सत्य की ही होनी है।
आप सही होतीं तो भईया आपके साथ होते, बच्चे आपका साथ देते, पर इस जालसाज़ी और झूठ में वो भी आपके साथ नहीं हैं।
आपने औरों के साथ भी जो धोखाधड़ी की है समय के साथ वो भी सबके सामने आना ही है।प्रभु श्री राम…