Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rajabhaiya objective of the discourse is to propagate the ideals of Lord Shri Ram among the masses

राजाभैया बोले : भगवान श्री राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है कथा का उद्देश्य, सनातनियों को किया आमंत्रित

Mon, 16 Nov 2026 05:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Nov 2026 05:53 PM IST
सार

कुंडा के बेंती राजभवन में भक्ति और आस्था का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा से पहले राजा भैया ने आयोजन का उद्देश्य बताते हुए सभी सनातनियों को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
Rajabhaiya objective of the discourse is to propagate the ideals of Lord Shri Ram among the masses
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया, अध्यक्ष जनसत्ता दल। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कुंडा के बेंती राजभवन में 17 नवंबर से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा का श्रद्धालु रसपान करेंगे। 17 से 20 नवंबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने श्रीराम कथा के आयोजन के उद्देश्य पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों से समाज को परिचित कराना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने सभी सनातनियों से कथा में शामिल होने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा भैया ने इस दौरान हिंदू राष्ट्र और देश के बंटवारे से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने धार्मिक और सामाजिक विषयों पर अपने विचार साझा किए।

बेंती राजभवन में आयोजित होने वाली इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह है। राजभवन के परेड ग्राउंड में पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed