फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Railways started summer special train for Surat

Pratapgarh News: सूरत के लिए रेलवे ने शुरू किया समर स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Railways started summer special train for Surat
गर्मी की छुट्टियों में सूरत जाने का यदि आप तैयारी कर रहे हैं तो आप के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने सूरत के लिए समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि वाराणसी-लखनऊ रेल ट्रैक के यात्रियों को गर्मी के महीने में सूरत व मुंबई की यात्रा करने में आसानी होगी। इसके लिए रेलवे ने ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। इसमें आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई। अब तक सूरत के लिए मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन से सीधी ट्रेन न होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता था।
विज्ञापन

तुलसी एक्सप्रेस, उद्योगनगरी या फिर साकेत एक्सप्रेस से पहले मुंबई जाना होता था। सूरत के लिए मुंबई से ट्रेन बदलना पड़ता था। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि स्पेशल ट्रेन 13 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर भदोही, जंघई के रास्ते साढ़े चार बजे मां बेल्हादेवी जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, भोगांव, मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला, आगरा, अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली होते हुए रविवार भोर 4:35 बजे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 11 जून बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रात 10:50 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 830 बजे अमेठी में ठहराव होगा। 10:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसके संचालन से अब यात्रियों को लखनऊ या फिर प्रयागराज से ट्रेन पकड़ने नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed