{"_id":"fe29bea2d486556b7ec075ec35b44826","slug":"railway-news-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल बुकिंग काउंटर पर ठगे जा रहे जेटीबीएस के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल बुकिंग काउंटर पर ठगे जा रहे जेटीबीएस के यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
जेटीबीएस यानि जन साधारण बुकिंग सेवा के यात्रियों को ठगा जा रहा है। जेटीबीएस टिकट लेने यात्रियों से रिफंड के नाम रेलकर्मी तीन गुना चार्ज वसूल रहे हैं। इनकी मनमानी से यात्रियों में रोष व्याप्त है। बता दें कि टिकट के लिए यात्रियों को लाइन में खड़े होकर धक्के न खाने पड़ें, इसके लिए रेलवे ने प्राइवेट सेक्टर में जनरल टिकटों की बिक्री के लिए जेटीबीएस के नाम से काउंटर खोले हैं। प्रतापगढ़ में भी दो काउंटर खुले हैं। इस काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों के सामने वापसी की दिक्कत आ रही है।
जेटीबीएस संचालकों का कहना है कि उनके पास टिकट वापसी का अधिकार नहीं हैं। इसके लिए वे यात्रियों को रेल बुकिंग काउंटर पर भेज देते हैं। यात्रियों का आरोप है कि काउंटर पर जाने पर कर्मी रिफंड के नाम पर दस के बजाए तीस रुपये की कटौती कर रहे हैं। जबकि बुकिंग कर्मियों का कहना है कि ऐसा नहीं हैं। जेटीबीएस का रिफंड बुकिंग काउंटर से सीधे यात्री को देने का नियम नहीं है। रिफंड जेटीबीएस संचालक को ही दिया जा सकता है। संचालक ने जितना रिफंड किया है उतने का टिकट अगर काउंटर पर लाकर देता है तो उसको उतने का रिफंड मिलेगा। आरएस चौरसिया, सीएमआई, लखनऊ डिवीजन ने बताया कि जेटीबीएस संचालकों को चाहिए कि वे यात्रियों को रिफंड दे दें। बाद में वे बुकिंग काउंटर से उसका भुगतान ले सकते हैं। रेल काउंटर से यात्रियों को सीधे रिफंड लेने का अधिकार नहीं हैं। रिफंड लेने पर दस रुपये कटता है। वह भी तीन घंटे के भीतर।