फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Railway hospital doctor is on duty in Ayodhya

Pratapgarh News: रेलवे अस्पताल के डॉक्टर की अयोध्या में लगी है ड्यूटी

Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Railway hospital doctor is on duty in Ayodhya
रेलवे अस्पताल में तैनात डॉक्टर की ड्यूटी दस दिनों के लिए अयोध्या जंक्शन पर लगाई गई है। इन दिनों वे अपनी सेवा अयोध्या जंक्शन पर दे रहे हैं। इसके अलावा कभी प्रतापगढ़ तो कभी रायबरेली और कभी कभार अयोध्या या फिर जौनपुर में भी ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में प्रतापगढ़ स्टेशन पर रेल यात्रियों के साथ कर्मचारियों का इलाज फार्मासिस्ट ही करता है।
विज्ञापन

मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन पर रेलवे का अस्पताल है। यहां संविदा पर डॉ. बद्री प्रसाद पाठक की नियुक्ति हुई है। डॉ. बद्री प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दस दिन के लिए उनकी ड्यूटी अयोध्या जंक्शन पर लगी है, इसलिए प्रतापगढ़ नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके रायबरेली और जौनपुर या फिर अयोध्या अथवा सुल्तानपुर रेलवे अस्पताल के चिकित्सक जब अवकाश पर जाते हैं तो प्रतापगढ़ से उन्हें हटाकर इन स्टेशनों पर भेजा जाता है। प्रतापगढ़ में फार्मासिस्ट और ड्रेसर के साथ स्वीपर की भी तैनाती है। मेरे न रहने पर फार्मासिस्ट रेल यात्रियों और कर्मचारियों का इलाज करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि शुक्रवार को डॉक्टर स्टेशन वाले अस्पताल में नहीं थे। इसलिए ट्रेन पहुंचने के पहले ही एंबुलेंस बुलाकर मरीज को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में क्या हुआ मुझे नहीं पता है। वहीं मेडिकल कॉलेज के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि रेल यात्री की मौत हार्टअटैक की वजह से हुई। परीक्षण के बाद मृत घोषित किया तो परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed