फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   railway crossing news

क्रासिंग के जाम से जूझ रहे लोग

Sat, 18 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 18 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
नया माल गोदाम रोड पर बनी रेलवे क्रासिंग अब लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। अधिक ट्रेनों के संचालन के साथ ही मालगाड़ी व बड़ी ट्रेनों के डिब्बे क्रासिंग तक रुकने के कारण वाहनों का जाम लग जाता है। इससे बाइक सवार से लेकर बड़े वाहन सवार लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधि भी मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

नया माल गोदाम रोड रेलवे क्रासिंग के पूर्वी छोर पर सुर्खी साइडिंग है। जहां मालगाड़ी से गेहूं, चावल, उर्वरक समेत अन्य सामग्रियों की रेक उतरती है। ट्रेनों व मालगाड़ियों के गुजरने के दौरान क्रासिंग अक्सर बंद रहती है। इससे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों का जमघट लग जाता है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि साकेत एक्सप्रेस, नीलांचल समेत कई बड़ी ट्रेनों के डिब्बे क्रासिंग के करीब तक रोके जाते हैं। इससे क्रासिंग आधे घंटे से अधिक समय तक बंद हो जाती है। इस दौरान लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस रास्ते से रेलवे कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों के साथ ही नगर पालिका क्षेत्र का पूर्वी सहोदरपुर मोहल्ला है। ग्राम सभा भंगवा, खजुरनी, पूरे माद, पूरे मोहन, औवार, महुआर, कादीपुर समेत अन्य गांव के लिए लोगों का आना जाना लगा रहता है। क्रासिंग बंद होने से कभी- कभी बीमार लोगों को दूसरे रास्ते से लेकर भागना पड़ता है। इस समस्या को लेकर लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ ही रेल विभाग के जीएम व डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं हुई। भाजपा नेता संजय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य महुआर ताज मोहम्मद, सपा नेता शकील अहमद, प्रधानपति हसीब अहमद ने सांसद से मांग की है कि रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाए जाए। जिससे क्रासिंग पर जाम की समस्या समाप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed