फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rail operations were disrupted for six hours

Pratapgarh News: अंडरपास निर्माण के चलते छह घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Rail operations were disrupted for six hours
लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर मां बाराही देवी धाम स्टेशन के करीब चिरकुट्टी रेल क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण छह घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। इस कारण कई ट्रेनें समय की पटरी से उतर गईं। यात्री स्टेशन पर टेंनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को अंडरपास की छत डालने के लिए कार्यदायी संस्था ने घंटे तक ब्लॉक लिया था। सुबह आठ से दोपहर सवा एक बजे रेल मार्ग को बंद किया गया था। निर्माण पूरा होने के बाद यातायात बहाल किया गया। ब्लॉक की वजह से वाराणसी प्रतापगढ़ पैसेंजर, रायबरेली जौनपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस को जंघई और फाफामऊ के रास्ते से चलाया गया। ब्लॉक से वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस तीन घंटे तो लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचीं। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाबमेल तीन घंटे की देरी से पांच बजे मां बेल्हादेवी जंक्शन पहुंची। नई दिल्ली से पुरी जाने वाली नीलाचंल एक्सप्रेस छह घंटे तो दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ तीन घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंचीं। इससे यात्री परेशान दिखे। स्टेशन अधीक्षक बीके सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य को लेकर कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया था। कुछ ट्रेन निर्माण के बाद इसी मार्ग से भेजी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed