फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raid on the whereabouts of drug trader, fake drugs worth 6 lakhs recovered

दवा कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी, 6 लाख की नकली दवाएं बरामद

Fri, 01 Nov 2019 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Raid on the whereabouts of drug trader, fake drugs worth 6 lakhs recovered
खाद्य औषधि विभाग की छापेमारी में बरामद नकली दवाएं। - फोटो : PRATAPGARH
औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ शहर में संचालित यूनिवर्सल मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर पर छापेमारी की। करीब छह लाख रुपये की नकली और नशीली दवाएं बरामद हुई। पुलिस की स्वाट टीम ने यूनिवर्सल मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूटर के संचालक को हिरासत में ले लिया। दुकान में मिली दवाओं को सीज कर दिया गया। औषधि निरीक्षक ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के मीराभवन में विश्वनाथ प्रताप सिंह ने यूनिवर्सल मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूटर के नाम पर फर्म खोल रखा है। दवा की दुकान में नकली और नशीली दवाओं का कारोबार होने की शिकायत कुछ लोगों ने विभागीय अधिकारियों से की थी। औषधि निरीक्षक राहुल कुमार ने मामले की गोपनीय जांच कराई। जांच में बात सत्य मिली। उन्होंने सहायक औषधि आयुक्त उदय भान को मामले से अवगत कराया। सहायक आयुक्त ने फतेहपुर औषधि निरीक्षक को टीम के साथ दवा की दुकान पर छापेमारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से बात कर फोर्स भी मांगी गई। गुरुवार को औषधि विभाग की टीम , क्राइम सीओ आलोक सिंह व शहर कोतवाल के साथ मीराभवन स्थित यूनिवर्सल मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर पर छापेमारी की। जांच में यह बात सामने आई कि स्टोर में करीब छह लाख रुपये से अधिक की दवाएं नशीली व नकली हैं। इस बात की तस्दीक होते ही पुलिस ने संचालक विश्वनाथ प्रताप सिंह को हिरासत में ले लिया। नशीली व नकदी दवाओं को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि नशीली दवाओं की ग्रामीण अंचलों की दुकानों पर सप्लाई होती थी। लिखापढ़ी में दवा भी नहीं मंगाता था। जीएसटी चोरी करके सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा था। उन्होंने बताया कि लगभग 6 लाख की दवाएं सीज की गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संचालक को हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई से दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
सही जांच हुई तो कई मेडिकल स्टोर संचालक भी आएंगे जद में
यूनिवर्सल मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर से दवा को बेचने के लिए मेडिकल स्टोरों पर भेजा जाता था। मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर भले ही छापामारी करने के लिए जाते हैं, मगर दवाओं की कभी जांच नहीं करते । शहर से लेकर गांवों में खुले मेडिकल स्टोरों की सही जांच हो जाए तो कई जेल की हवा खाते नजर आएंगे।

बेल्हा में कभी कभार होती है कार्रवाई
जिले के ड्रग इंस्पेक्टर पर दो जनपद की जिम्मेदारी है। इसके चलते वे प्रतापगढ़ के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण नहीं कर पाते। शायद ऐसे ही कुछ नामी गिरामी मेडिकल स्टोर होंगे, जिनके बारे में ड्रग इंस्पेक्टर को पता होगा। इसके अतिरिक्त शहर से लेकर गांव तक कितने मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा है, शायद उन्हें पता हो।

खाद्य औषधि विभाग की छापेमारी में बरामद नकली दवाएं।

खाद्य औषधि विभाग की छापेमारी में बरामद नकली दवाएं।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed