फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Radha Raman Mishra became the President of the Bar, Anil Kumar Singh General Secretary

Pratapgarh News: राधा रमण मिश्र बने बार के अध्यक्ष,अनिल कुमार सिंह महामंत्री

Thu, 27 Apr 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 27 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Radha Raman Mishra became the President of the Bar, Anil Kumar Singh General Secretary
तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें राधा रमण मिश्र अध्यक्ष और अनिल कुमार सिंह महामंत्री चुने गए। चुनाव जीतने वाले पदाधिकारियों को अधिवक्ता साथियों बधाई देकर खुशी व्यक्त की। कुल 243 में से 227 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में एल्डर कमेटी पट्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह की देखरेख में मतदान के बाद मतगणना हुई। इसमें बार के पूर्व अध्यक्ष रहे राधारमण मिश्र ने 117 मतों के साथ जीत हासिल की। जबकि अशोक कुमार श्रीवास्तव को 67 और कुंवर प्रशांत सिंह 42 मत मिले।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर प्रदीप कुमार पांडेय को 152 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार श्रीवास्तव को 72 मत प्राप्त हुए। इससे प्रदीप 80 मतों से विजयी हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विकास श्रीवास्तव को 133 मत मिला। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी शिवशंकर सिंह को 52 मतों से हराया,जबकि उसे 81 मत प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री पद पर अनिल कुमार सिंह ने 110 मतों के साथ पूर्व महामंत्री शैलेंद्र तिवारी को 46 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीराम वर्मा को 128 मत मिला। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विजय कुमार श्रीवास्तव को 30 मतों से हराया।
सहमंत्री प्रकाशन के पद पर सचिन कुमार सिंह ने 25 मतों से अमरजीत शर्मा को हराया।
इस मौके पर दिनेश प्रताप, कमलेश चंद्र, सरदार, मोहम्मद नफीस, अजीत, अनिल कुमार, संसार बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed