फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Quorum not complete, block meeting adjourned, former MLA abusing SP leader

Pratapgarh News: कोरम पूरा नहीं, ब्लॉक की बैठक स्थगित, पूर्व विधायक की सपा नेता से गाली गलौज

Fri, 23 Jun 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Quorum not complete, block meeting adjourned, former MLA abusing SP leader
शिवगढ़ ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई। प्रमुख के चाचा पूर्व भाजपा विधायक अभय कुमार धीरज ओझा का सपा नेता विनोद दुबे से परिसर में ही विवाद हो गया। दोनों पक्ष में गाली- गलौज के बाद मारपीट की नौबत देख पुलिस ने सभी को परिसर से बाहर किया। दरअसल कुछ दिनों ने शिवगढ़ ब्लाॅक प्रमुख की कुर्सी कब्जाने के फेर में दांव आजमाए जा रहे हैं। ब्लॉक की कार्ययोजना बैठक नहीं होने की वजह से ठप पड़ा करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट खर्च नहीं हो रहा है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को शिवगढ़ ब्लॉक में कार्ययोजना की बैठक प्रस्तावित थी। बैठक में ब्लाक प्रमुख सत्यम ओझा, अपने चाचा पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा के साथ पहुंचे थे। इस बैठक में प्रमुख पद की दावेदारी करने वाले सपा नेता विनोद दुबे भी समर्थकों संग पहुंचे थे।
विज्ञापन

आलम यह है कि तीन बार से बैठक में 70 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पर्याप्त संख्या नहीं होने पर कोरम नहीं पूरा हो रहा, इसकी वजह से बैठक को स्थगित किया जा रहा है। सुबह से ही गहमागहमी के बीच बैठक शुरू होने के पहले रानीगंज से सपा विधायक आरके वर्मा , प्रमुख सत्यम ओझा मीटिंग हॉल में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बैठक शुरू की तो 70 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में मात्र 17 लोग ही उपस्थित मिले। कोरम के अभाव में बीडीओ ने बैठक को स्थगित कर दिया। बैठक स्थगित होने के बाद दोनों पक्षों के लोग ब्लॉक परिसर में चर्चा करने लगे। इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक धीरज ओझा ने गाली -गलौज करना शुरू किया तो सपा नेता विनोद दुबे व उनके साथियों ने पलटवार कर जवाब दिया।
पूरे ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देख रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी व एसडीएम सौम्य मिश्र ने दोनों पक्षों को शांत कराकर परिसर से बाहर किया। सूत्रों के अनुसार ब्लॉक के खजाने में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट डंप पड़ा है।
बैठक में कोई कार्ययोजना तैयार नहीं होने से प्रमुख सहित पूर्व विधायक नाराज हैं। पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व विधायक ने सपा नेता पर वोटर व कार्यकर्ताओं को धमकी देने का आरोप लगाकर डीएम कैंप कार्यालय में धरना दिया था। इधर, प्रमुख पद के चुनाव के दौरान सपा नेता विनोद दुबे ने भी पूर्व विधायक सहित प्रशासन के अधिकारियों पर चुनाव में लीपापोती का आरोप लगाया था।

फिलहाल प्रमुख की कुर्सी के लिए भीतर से खेमेबंदी कर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एकजुट करने पर जोर देने की चर्चा है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में हंगामा व गाली- गलौज का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। सीओ ने बताया कि मामूली बहस को देख पहले से मौजूद पर्याप्त पुलिस बल ने किसी तरह सभी पक्ष को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed