फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   PWD 's negligence taken young man's life

पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही ने ली युवक की जान

Wed, 10 Jul 2019 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
PWD 's negligence taken young man's life
महेशगंज के लक्ष्मीगंज में बाबागंज-हीरागंज मार्ग पर पुल निर्माण के लिए खोदा गया गढ्ढा। - फोटो : PRATAPGARH
पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही ने ली युवक की जान
विज्ञापन

बाबागंज। पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। पुल बनाने के लिए खोदकर छोड़े गए गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गई। रात भर उसका शव गड्ढे में पड़ा रहा। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव थाने ले गई। पहचान होने पर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

महेशगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज के पास बिहार-बाबागंज मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुल निर्माण के लिए बड़ा सा गड्ढा खोदवाया था। गड्ढे के किनारे मिट्टी तो डाली गई है, लेकिन उसकी बैरीकेडिंग नहीं की गई थी। इसके चलते सोमवार रात एक बाइक सवार गड्ढे में चला गया। वह सीधा पुल निर्माण के लिए उठाए जा रहे पिलर की ईंट पर गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी को जानकारी न होने के कारण रातभर उसका शव गड्ढे में पड़ा रहा। सुबह आसपास के लोग सडक़ पर गए तो गड्ढे में युवक का शव पड़ा दिखा। सूचना पर भीड़ इकट्ठा हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। मौके पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके चलते शव को थाने ले जाया गया। बाद में युवक की पहचान बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुर मौरी निवासी संजय सरोज ( 22 ) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई। पुलिस के सूचना देने पर परिजन भी थाने पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना को लेकर लोगों में पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों के प्रति भारी आक्रोश था। लोगों का कहना था कि यह विभाग की लापरवाही है जो गड्ढा बनाने के बाद उसकी बैरिकेडिंग नहीं करवा सका। अगर बैरिकेडिंग की गई होती तो युवक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed