फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Puri Shankaracharya reached Jhunsi Ashram on a seven-day visit

Pratapgarh News: सात दिवसीय प्रवास पर झूंसी आश्रम पहुंचे पुरी शंकराचार्य, धर्म आध्यात्म पर होगी संगोष्ठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Puri Shankaracharya reached Jhunsi Ashram on a seven-day visit
गोवर्धनमठ पुरी ओडिशा के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज अपने सात दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को नई झूंसी स्थित शिव गंगा आश्रम पहुंचे। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद बीकानेर–प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन से बृहस्पतिवार को मथुरा-वृदावंन से चलकर शुक्रवार की सुबह सात बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में एकत्र उनके शिष्यों एवं भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इसके बाद शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद नई झूंसी स्थित गोवर्धनमठ के प्रयागराज केंद्र शिवगंगा आश्रम के लिए प्रस्थान किया। वहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने आश्रम में प्रवेश किया। शंकराचार्य के परीकर (निजी सेवक) प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी जी ने बताया कि शिवगंगा आश्रम में 17 अक्तूबर तक प्रवास करेंगे। इस दौरान प्रतिदिन सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दर्शन, संगोष्ठी एवं दीक्षा व शाम को साढ़े पांच बजे से दर्शन एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

शंकराचार्य के आगमन एवं स्वागत अभिनंदन में सेवानिवृत्त आईपीएस अशोक शुक्ला, डॉ.एलएस ओझा, नीरज मिश्रा, शुभम सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, विभवनाथ भारती, बीपी सिंह, मनोज त्रिपाठी, शशांक अग्रवाल, अजय पांडेय, आरके पांडेय, मनमदेव सिंह, प्रखर सिंह, सुरेंद्र पांडेय, दीपक शुक्ल, बब्लू ओझा, देवी त्रिपाठी, डॉ.दिव्यकांत त्रिपाठी, पंडित आलोक मिश्र, भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष राजेश गोंड, विवेक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed