{"_id":"689e26b386d3f231b300a1eb","slug":"purchase-of-tricolor-flag-increased-by-15-times-on-independence-day-business-worth-125-crores-expected-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-145665-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर डेढ़ गुना बढ़ी तिरंगे झंडे की खरीदारी, सवा करोड़ के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर डेढ़ गुना बढ़ी तिरंगे झंडे की खरीदारी, सवा करोड़ के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा की उमंग में झंडों की बिक्री डेढ़ गुना बढ़ी। देशभक्ति की भावना में लोगों ने जमकर तिरंगों की खरीदारी की। कारोबारियों ने तकरीबन सवा करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई है। बाजार में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की। सरकारी कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर तैयारियां की गईं। शहर से लेकर ग्राम पंचायतों में तिरंगा झंडा वितरित किया गया।
वहीं, स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं ने भी तैयारी की। शहर के आंबेडकर चौराहा, भरत चौक, बाबागंज, सदर बाजार, भंगवा चुंगी समेत अन्य स्थानों पर दुकानें सजी रहीं। जहां छोटे-बड़े तिरंगों के अलावा तिरंगे का बैज, टोपी, गुब्बारे, रिस्ट बैंड की खरीदारी होती रही।
तिरंगा वाले ब्रेसलेट और हाथों की पट्टियां उनकी पहली पसंद रही। वहीं, तिरंगा रंग के कपड़े भी पसंद किए गए। दुकानदार संजय कोरी ने बताया की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को खरीदारी अच्छी रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार खरीदार बढ़े हैं। इस बार सवा करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
बोले दुकानदार
इस साल पहले से अधिक कारोबार हो रहा है। युवा व बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। हर आयु वर्ग के लोगों ने तिरंगे की खरीदारी की। - संजीव कुमार
हर घर तिरंगा की लहर जारी है। इस बार झंडे, बैज, कैप, पट्टे की बिक्री हो रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार अधिक कारोबार की उम्मीद है। -दिव्यांशु
- पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा अधिक बिक रहा है। जनपद में सवा करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। - राजेंद्र केसरवानी, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल