फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ptp news 1

करोड़ों खर्च, गरीब अब भी बेघर

Sun, 22 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 22 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
कांशीराम शहरी आवास योजना के अंतर्गत पट्टी कस्बे में करोड़ों की लागत से बने भवन धूल फांक रहे हैं। करीब चार साल पहले बनकर तैयार गरीबों के आशियाने पर अराजकतत्वों ने कब्जा जमा रखा है। प्रशासन की लापरवाही के कारण अभी तक गरीबों को आवास नहीं आवंटित किया गया है। जिम्मेदार इस मामले में चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


कांशीराम शहरी आवासीय योजना के तहत बीबीपुर और रायपुर रोड के समीप लगभग 75-75 कमरों की दो इमारतें 2012 में बनकर तैयार हो गई। इसे लाटरी के माध्यम से गरीबों को आवंटित किया जाना था। बताया जाता है कि कुछ नामों की सूची बनकर तैयार भी हो गई थी। इसी बीच विधानसभा चुनाव के कारण इस प्रक्रिया पर ब्रेक लगा दिया। चुनाव बाद भी इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन


डूडा व नगर पंचायत के बीच आवास हैंडओवर करने को लेकर काफी समय तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही आखिरकार आवास आवंटन की पूरी प्रक्रिया को ही बंद कर दिया गया। आवेदन करने वाले गरीबों ने कई बार अधिकारियों से लेकर नेताओं की चौखट पर फरियाद की, लेकिन कहीं से न्याय नहीं मिला। थक हारकर लोग चुप बैठ गए, जिसका परिणाम यह हुआ कि चार करोड़ 72 लाख की लागत से तैयार भवन आवारा पशु व अराजकतत्वों का अड्डा बन गया है। चर्चा यह भी है कि सेटिंग के द्वारा कु छ लोगों को आवास आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed