{"_id":"5e1e161c8ebc3e4b0e4c8857","slug":"protestant-beaten-cardholder-for-opposing-ration-cut-pratapgarh-news-ald2657297181","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कटौती का विरोध करने पर कोटेदार ने कार्डधारक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कटौती का विरोध करने पर कोटेदार ने कार्डधारक को पीटा
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अशोगी में कोटेदार के विरोध में थाने पहुंचीं महिलाएं।
- फोटो : PRATAPGARH
कम राशन देने का विरोध करने पर कार्डधारक की पिटाई कर दी गई। इसका विरोध अन्य कार्ड धारकों ने किया तो उन्हें भी भगा दिया गया। इस पर कार्डधारकों ने कोटेदार के विरोध में नारेबाजी की। बाद में थाने पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ तहरीर दी।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अशोगी गांव निवासी महेश कुमार यादव पुत्र भाई लाल यादव मंगलवार को सुबह कोटेदार घर राशन लेने गया था। उसका चार यूनिट का राशन कार्ड बना है। आरोप है कि कोटेदार रामसुख यादव उसे दो यूनिट का ही राशन दे रहे थे। इसका उसने विरोध किया तो कोटेदार तथा उनके परिजनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इस पर राशन के लिए गए ग्रामीणों और महिलाओं ने विरोध किया तो सभी राशन कार्ड धारकों से झगड़ा करके भगा दिया गया। जिसके बाद कार्ड धारकों ने कोटेदार का विरोध करना शुरू कर दिया और।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित ने दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस दौरान राजकुमार यादव, गुलशन यादव, राजाराम यादव, राम शंकर यादव, अनिल कुमार यादव, राजेश कुमार, पवन कुमार, राममिलन, छोटेलाल समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।