फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   programme in bhulpur domipur

100 मीटर की दौड़ में नीलम अव्वल

Thu, 06 Oct 2016 12:23 AM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Thu, 06 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2016-17 भुआलपुर डोमीपुर में  बुधवार को हुई। जिसमें  कई स्‍कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्राइमरी स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर और मोहनगंज के बीच संपन्न हुई। जिसमें विक्रमपुर ने प्रतियोगिता जीती। उच्च प्राथमिक स्तर पर भुआलपुर डोमीपुर व कटकावली के बीच भिड़ंत हुई। जिसमें अधिक अंकों के साथ कटकावली ने जीत हासिल की।  इसके बाद आयोजित 100 मीटर की दौड़ में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में मो. अरमान प्रथम, सीएन सिंह ने दूसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ में अरमान प्रथम व सौरभ दूसरे पर रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग  की 100 मीटर की दौड़ में नीलम गौड़ प्रथम व मुस्कान और ज्योति सामूहिक रूप से दूसरे स्थान पर रही। 50 मीटर की दौड़ में ज्योति प्रथम व मुस्कान दूसरे स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर की दौड़ में मो. अरबाज प्रथम, अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे।   50 मीटर की दौड़ में प्रमोद गिरि प्रथम व मोहित दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के 100 व 50 मीटर की दौड़ में नेहा सिंह प्रथम व लक्ष्मी द्वितीय स्थान पर रही। अंत में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर पर भुआलपुर डोमीपुर विजेता व  मॉडल स्कूल उपविजेता रही। न्याय पंचायत समन्वयक मोईनुद्दीन के निर्देशन में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक त्रिलोकनाथ शर्मा, नीलम सिंह, डॉ. संजीत शुक्ल, मालती, उर्मिला श्रीवास्तव, रीता वर्मा, शैलेश सिंह, बसंतलाल, आशुतोष तिवारी, पंकज पांडेय, प्रदीप शुक्ल, विजयशंकर सिंह, संजय शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed