{"_id":"58e142634f1c1bf6465b47aa","slug":"processing-unilt-will-establised-in-belha","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में लगेगी आंवला प्रोसेसिंग यूनिट : मोती सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में लगेगी आंवला प्रोसेसिंग यूनिट : मोती सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने आंवला किसानों की समस्याओं को देखते हुए जिले में आंवला प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि जिले से पलायन रोकने के लिए युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने 15 जून तक सड़कों के गड्ढा मुक्त होने की बात करते हुए ट्रेजरी चौराहा से कटरामेदनीगंज को जोड़ने वाली सड़क का अविलंब निर्माण कराने के लिए अधिशासी अभियंता को कहा।
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार पत्रकारों से बात करते हुए राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए जिले में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी विकास कार्यों में रुचि दिखाएंगे उन्हें ही जिले में रहने का अधिकार है। उन्होंने जिले के विकास सभी विधायकों के प्रयास से करने की बात करते हुए महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर जोर दिया। शहरियों के लिए परेशानी की सबब बनी ट्रेजरी चौराहे से कटरामेदनीगंज को जोडने वाली सड़क और महीनों से खुदी सिनेमा रोड को अविलंब लेपन कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता से बातकर अविलंब दुरुस्त कराने को कहा। उन्होंने ओडीएफ में खर्च हुए धनराशि की जांच कराने की बात करते हुए वास्तविक पात्रों को भी देने की वकालत की है।
अप्रैल फूल बन गए अफसर
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह शनिवार को लालगंज के रास्ते जिले में पहुंचे तो उन्होंने जनपदीय अफसरों से साथ बैठक शाम छह बजे विकास भवन में बुला ली। प्रभारी डीएम के आदेश पर जिले के सभी अधिकारी साढ़े पांच बजे ही विकास भवन के सभागार में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री के आने की प्रतीक्षा करने लगे। रात आठ बजे तक नहीं पहुंचने पर जब अधिकारियों ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा आज व्यस्तता अधिक है, अगले दिन बैठक की जाएगी। कैबिनेट मंत्री के नहीं पहुंचने पर अधिकारी निराश होकर लौट गए।