फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   problem increase in lalganj

एटीएम से नहीं मिले रुपये बैंकों में आैर बढ़ा दबाव

Sun, 13 Nov 2016 12:31 AM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sun, 13 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
problem increase in lalganj
problem
एक हजार और पंाच सौ के नोट पर पाबंदी लगने के बाद नए नोट के साथ सौ और पचास के नोट लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के सभी बैंकों में ग्राहक बेकाबू हो गए। वहीं किसी भी बैंकों के एटीएम का ताला नहीं खुला। इससे भी लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीसरे दिन भी बैंकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


एक हजार और पांच सौ के नोट पर पांच दिना पहले पाबंदी लगा दी गई। इसकी जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। नोट जमा करने के लिए ग्राहक बैंकों में उमड़ पड़े। लगातार तीन दिनों से बैंकों में भीड़ बेकाबू हो रही है। ग्राहकों को संभालने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। सुबह आठ बजे से ही लोग लाइन में लग जा रहे हैं। लालगंज कस्बे की एसबीआई शाखा में कैश की कमी होने से रुपये निकालने गए लोगों को दो हजार रुपये से अधिक नहीं दिया जा सका। कई ग्राहकों ने नाराजगी भी व्यक्त की, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाकर उनको शांत करा दिया। वहीं तहसील क्षेत्र की किसी भी बैंकों के एटीएम बूथ का ताला तीसरे दिन भी नहीं खुला। एटीएम बूथ नहीं खुलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed