फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   problem in tilauri purbian purwa

सैकड़ों लोगों ने किया आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय का घेराव

Tue, 03 Jan 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
problem in tilauri purbian purwa
demonstration
राशन और राशन कार्ड न मिलने की समस्या को लेकर नगर पंचायत के सैकड़ों लोगों ने आपूर्ति निरीक्षक के कार्यालय का घेराव किया। 12 बजे तक भी आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय नहीं पहुंच पाए थे। इसके चलते घंटों कार्यालय के सामने हंगामा चलता रहा। बाद में वह पहुंचे भी तो कहा कि नगर पंचायत से प्रस्ताव न आने के कारण राशन कार्ड नहीं बना। इस पर ग्रामीणों ने नगर पंचायत का घेराव करना शुरू किया। बाद में उन्हें आश्वासन देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन



नगर पंचायत के तिलौरी, पुरबियन का पुरवा सहित कई गांवों में लोगों को राशन कार्ड नहीं बना है। इसके चलते लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। यह समस्या काफी दिन से बनी हुई। गांव के लोग नगर पंचायत, आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय सहित कई जगह इसके चक्कर लगाते रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को भारी संख्या में महिलाओं पुरुषों ने आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा खड़ा किया। हालांकि कार्यालय में आपूर्ति निरीक्षक नहीं मिले। फोन पर उन्होंने बताया कि वह कार्यालय पहुंच रहे हैं। करीब एक बजे वह कार्यालय पहुंचे तो महिलाओं ने फिर से हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर आपूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार ने सभी को बताया कि नगर पंचायत से उनका प्रस्ताव नहीं आया है। इसके चलते उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। इस पर सारे ग्रामीण नगर पंचायत पहुंच गए। वहां हंगामा होने लगा तो कर्मचारियों ने उन्हें बाद मेें आने की बात कहकर वापस कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुम हो गए हैं पुराने राशन कार्डः15 वर्ष पहले बने एपीएल और बीपीएल कार्ड ज्यादातर लोगों के पास नहीं हैं। कुछ गुम हो गए हैं तो कुछ कोटेदारों के पास पड़े हैं। ऐसे में कोटेदार मनमानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed