{"_id":"5ba3e4ae867a557ffd3691c4","slug":"problem-in-primary-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षा की साख गिराने के लिए शिक्षक जिम्मेदार : बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षा की साख गिराने के लिए शिक्षक जिम्मेदार : बीएसए
pratapgarh
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडवा चंद्रिका/ गड़वारा। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि प्राथमिक शिक्षा की साख गिराने के लिए शिक्षक और शिक्षिकाएं जिम्मेदार हैं। अध्यापक जब अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करेंगे, तो नौनिहालों का भविष्य कैसे उज्ज्वल होगा। उन्होंने अध्यापक-अध्यापिकाओं से समय से स्कूल आने और समय से छोड़ने का आह्वान किया। वह गुरुवार को संडवा चंद्रिका के बाबूगंज बीआरसी पर शिक्षक, प्रधान सम्मान समारोह में बोल रहे थे। संडवा चंद्रिका बीआरसी पर गुरुवार को सेवानिवृत्त, आदर्श शिक्षकों के साथ ही मॉडल स्कूलों को सजाने वाले प्रधानों सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएसए ने अध्यापकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों से आह्वान किया कि वह बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्कूल जाना नहीं चाहता है, अगर स्कूल पहुंच गया, तो वह बच्चों का पढ़ाना नहीं चाहता है, यह कितना बड़ा दुर्भाग्य है। बीएसए ने बताया कि बीते माह वह सांगीपुर विकास खंड के एक विद्यालय में खाद्य आयुक्त के साथ गए थे।
प्राइमरी और मिडिल स्कूल एक ही परिसर में चल रहा था, खाद्य आयुक्त ने बच्चों से हिंदी की किताब पढ़ने को कहा। कक्षा एक से आठ तक का कोई बच्चा हिंदी की किताब नहीं पढ़ पाया। उन्होंने शिक्षकों से अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए नवनियुक्त शिक्षकों को अविलंब वेतन भुगतान करने की मांग की। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री भूपेश श्रीवास्तव और भोलेंद्र विक्रम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पूर्व नन्हे बच्चों ने एक नृत्य और समूह गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता अशोक राय ने किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, जिलामंत्री विनय सिंह, अनुराग सिंह, अजीत सिंह, रामकुमार सिंह, सुदीप पांडेय, जैनेंद्र सरोज, राजीव गुप्ता, अनिल पांडेय, संजीव शुक्ला, बिंदू सिंह, ललित मिश्र आदि मौजूद रहे।