{"_id":"57926bc34f1c1b7a41c4c74d","slug":"problem-in-arto-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ आफिस में कोतवाल ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ आफिस में कोतवाल ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ आफिस आने वाले लोगों का दलालों के चलते कोई काम नहीं हो पाता है। इससे लोग काफी परेशान रहते हैं। शुक्रवार को इसकी शिकायत पर कोतवाल ने छापामारी करके करीब छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव अपने हमराहियों के साथ शुक्रवार दोपहर सादे ड्रेस में एआरटीओ आफिस पहुंच गए। दलाल उन्हें समझ नहीं पाए और अपने में व्यस्त रहे। लिपिकों के काउंटर के पास बैठे आधा दर्जन से अधिक दलालों को कोतवाल हिरासत में लेकर कोतवाली चले आए। उनसे पूछताछ की जा रही है। तीन माह पहले दलालों के चलते ही एआरटीओ आफिस में 22 लाख रुपये की लूट हुई थी। इसके बाद भी एआरटीओ दलालों को हटाना पसंद नहीं कर रहे हैं। शहर कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए लोगों से लूट कांड के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। शांतिभंग में सभी का शनिवार को चालान किया जाएगा, मगर इसके पहले एक हलफनामा लिया जाएगा कि अब वे दलाली करने के लिए एआरटीओ आफिस नहीं जाएंगे।